Uttarakhand News

उत्तराखंडः मैदान पर खेल रहे युवा क्रिकेट खिलाड़ी को नशे में धुत व्यक्ति ने मारी गोली

Ad

देहरादूनः टिहरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के घनसाली के विनयखाल में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने 11 साल के बच्चे को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज पर मौके पर पहुंचे लोग बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि टिहरी जिले के विनयखाल गांव में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। मैदान से थोड़ी ही दूर पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बच्चों की बॉल शराबियों के पास चली गई। इससे वहां बैठे आरोपी को गुस्सा आ गया। शराब के नशे में धुत आरोपी ने बच्चों को भला-बुरा कहा और देखते ही देखते अपनी बंदूक निकाल ली। और गोली चला दी। गोली सीधे वहीं पर मौजूद 11 साल के महेश को जाकर लगी। बच्चे को गोली लगते ही मौके पर हडकंप मच गया। खेल रहे बच्चें डर गए और उन्होने तुरंत महेश के परिवारवालों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही महेश के परिवारवाले मौके पर पहुंचे और उसे लेकर बालेश्वर अस्पताल गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने महेश का प्राथमिक इलाज किया। और बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश ले जाने की सलाह दी। गोली चलने की घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ps-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top