Uttarakhand News

उत्तराखंड:अंत्योदय और एनएफएसए राशन कार्ड धारकों की होगी बचत

Ad

देहरादून: अंत्योदय और एनएफएसए राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। राशन कार्ड धारकों को चीनी और नमक आधे दामों में मिलेगा। खाद्य विभाग द्वारा सब्सिडी देने का प्लान बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अगली कैबिनेट बैठक में योजना को रखा जाएगा। राज्य के अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) से जुड़े 13.75 लाख परिवारों को 1 किलो नमक व 2 किलो चीनी 50 फ़ीसदी सब्सिडी के साथ दिया जाएगा।

इससे पहले अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले परिवारों को एक साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू हुई है।

दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राशन डीलर के लाभांश की समस्या जल सुलझ जाएगी। उन्होंने कहा कि एनएफएसए के तहत दिए जाने वाले खाद्यान्न का लाभांश केंद्र सरकार द्वारा ज़ारी होता है।

पूर्व में राज्य सरकार ने अपने स्तर से धन जारी कर दिया था। अब केंद्र सरकार से लाभांश को जल्द से जल्द जारी करने का अनुरोध किया जा रहा है। केंद्र से बजट आते ही मार्च 2023 के बाद का लाभांश जारी कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top