Uttarakhand News

उत्तराखंड में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी

Ad

देहरादूनः ऋषिकेश से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि घटना रविरार देर शाम को रायवाला के वैदिकनगर के पास हुई। जहां एक युवक हरिद्वार से देहरादून जा रही बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।बांद्रा एक्सप्रेस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। जैसे ही ट्रेन रायवाला के वैदिक नगर के पास पहुंची, एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। रेलवे स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले युवक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top