Uttarakhand News

कोरोना वायरस उत्तराखंड:क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत

Ad

कोरोना वायरस उत्तराखंड:क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत हुई है। युवक छाती संबंधी रोग से पीड़ित था। खबर के मुताबिक युवक को फरीदाबाद से जिले में पहुंचा था। वह बिरगणा गांव का निवासी बताया जा रहा है। रविवार देर रात उसे क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। आज सुबह उसकी तबीयत खराब हुई तो एंबुलेंस बुलाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरों भेजा गया लेकिन यहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान 31 वर्षीय संजय पटवाल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के डॉ. शैलेंद्र रावत ने जानकारी दी कि मृतक युवक लंबे समय से छाती के रोग से पीड़ित था। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी कोटद्वार में क्वारंटीन एक बुजुर्ग महिला की अस्थमा का अटैक पड़ने से मौत हो गई थी। महिला दिल्ली से कोटद्वार लौटी थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top