Dehradun News

चारधाम में बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आप भी आइए, केदारनाथ धाम में हो गई है सीजन की पहली बर्फबारी
Ad

देहरादून: राज्य में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। हालांकि मौसम ने सभी को परेशान किया हुआ है लेकिन चारधाम पहुंचने वाले भक्तों की संख्या मे कोई फर्क नहीं है। ये संख्या रोजाना बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि अगले 3 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी है। मैदानी क्षेत्रों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों के लिए अपील साझा की है। केदारनाथ धाम में बर्फवारी हो रही है। आप से आग्रह है कि मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें। बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, छाता व बरसाती साथ रखें। आपात सहायता के लिए 112 मिलाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top