Nainital-Haldwani News

कौशांबी के बजाए दिल्ली आनन्द बिहार जाएगी हल्द्वानी की बस, यात्रियों को मिली राहत

हल्द्वानी: रोडवेज बस से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उत्तराखंड की बसें उत्तर प्रदेश के बजाए यात्रियों को दिल्ली छोड़ेगी। अभी तक हल्द्वानी से दिल्ली के लिए चलने वाली बसें कौशांबी तक यात्रियों को सेवा दे रही थी। कोरोना वायरस के चलते दिल्ली सरकार ने अपने राज्य में बसों की एंट्री को बंद किया था लेकिन अब अनुमति दे दी गई है। यात्रियों के लिए यह राहत है क्योकि दिल्ली बॉर्डर में एंट्री के लिए उन्हें कैब सेवा लेनी पड़ रही थी, इससे उनकी जेब पर भी लोड पड़ रहा था। उत्तराखंड सरकार ने पिछले महीने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और राजस्थान के रूटों पर बसों के संचालन को हरी झंडी दी थी। दिल्ली सरकार से अनुमति मिलने के बाद अब दिल्ली के लिए चलने वाली बसें आनन्द बिहार और कश्मीरी गेट जा पाएंगी। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मंगलवार से दिल्ली जाने वाली बसें आनंद विहार और कश्मीरी गेट तक जाएंगी।

यह भी पढ़ें: IAS दीपक रावत ने एक बार फिर पेश की मिसाल, खुद ही शुरू कर दी गंगा की सफाई

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लोग करेंगे इलेक्ट्रिक ट्रेन का सफर,मार्च में पूरा हो जाएगा काम

कोरोना वायरस के प्रकोप से पहले की बात करें तो कुमाऊं मंडल से 100 से 125 बसों के बीच दिल्ली जाया करती थी। सुरक्षा कारणों से दिल्ली सरकार ने 60 बसों की अनुमति दी है। बताया जा रहा है कि 15 नवंबर बाद फिर से इस व्यवस्था पर विचार किया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते 22 मार्च से उत्तराखंड में बसों के संचालन को रोक दिया गया था। इसके बाद जून के आखिरी हफ्ते में राज्य के जिलों के लिए बसों के संचालन को अनुमति मिली थी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी-भीमताल मार्ग 8 नवंबर तक रहेगा बंद,सुबह 10 से शाम 5 तक नहीं कर पाएंगे यात्रा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:स्कूल खुलने के पहले दिन छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव,अभिभावक भी संक्रमित

बसों के किराए को 75 प्रतिशत बढ़ाया गया था और एक बस में 50 प्रतिशत यात्री को ही यात्रा की अनुमति मिल रही थी। उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और राजस्थान के रूटों पर बसों को यात्रियों की मांग के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। त्योहारों के देखते हुए विभाग की कोशिश है कि यात्रियों को राहत दी जाए। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 331 और मामले मिले हैं। जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 62881 तक पहुंच गई है। जिनमें 57542 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वर्तमान में 3802 एक्टिव केस हैं, जबकि 508 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: पर्यटन मंत्री का गढ़वाल दौरा, टिहरी बांध से जुड़ी समस्या का हल जल्द निकलेगा

यह भी पढ़ें: राज्य में पहली बार, नैनीताल प्रशासन ने महिलाओं के रोजगार के लिए आउटलेट खोला

To Top