Sports News

उन्मुक्त चंद दिल्ली वनडे टीम में शामिल,रामनगर के अनुज रावत को भी मिला मौका

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को विजय हजारे टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कड़े नियमों के साथ टूर्नामेंट हो रहा है। उत्तराखंड टीम 21 फरवरी को अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके अलावा उत्तराखंड के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दूसरे राज्यों के लिए खेलते हैं। उत्तराखंड निवासी आर्यन जुयाल का उत्तर प्रदेश टीम में चयन हुआ है। अब दिल्ली टीम में भी राज्य के दो युवा दिखाई देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

घरेलू क्रिकेट में उन्मुक्त चंद की वापसी हुई है। उन्हें दिल्ली ने वनडे टीम का सदस्य बनाया है। इसके अलावा रामनगर निवासी अनुज रावत को भी दिल्ली टीम में जगह मिली है। अनुज इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी टीम का हिस्सा रहे थे। वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे थे और उन्हें 2021 सीजन के लिए भी राजस्थान ने रिटेन किया है।

दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को टीम का कप्तान बनाया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में टीम की कमान शिखर धवन को दी गई थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट में उनका चयन हो सकता है और इसलिए कप्तानी उन्हें नहीं दी गई। दिल्ली का पहला मुकाबला 21 फरवरी को मुंबई से है।

दिल्ली की टीम कुछ इस प्रकार है

प्रदीप सांगवान (कप्तान), शिखर धवन, मनजोत कालरा, ध्रुव शौरी, क्षितिज शर्मा, नीतीश राणा, हिम्मत सिंह (उप कप्तान), उन्मुक्त चंद, जॉन्टी सिद्धू, ललित यादव, सिद्धांत शर्मा, अनुज रावत (विकेटकीपर), लक्ष्य थरेजा (विकेटकीपर), हितेन दलाल, कुंवर बिधुरी, वैभव कांडपाल, सिमरनजीत सिंह, शिवांक वशिष्ठ, शिवम शर्मा, विजन पांचाल, कुलवंत खेजरोलिया और तेज बरोका।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top