Almora News

अल्मोड़ा की शोभा,लैंप में भी की पढ़ाई,पिता हैं पेंटर,बहाना नहीं बनाया, पहली बार में उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा की शोभा,लैंप में भी पढ़ाई,पिता हैं पेंटर,बहाना नहीं बनाया, पहली बार में उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: नेट परीक्षा के नतीजे सामने आ गए हैं। उत्तराखंड के कई विद्यार्खियों ने कामयाबी प्राप्त की है। इस लिस्ट में पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। उनकी बात इसलिए ज्यादा हो रही है क्योंकि उन्होंने कम संसाधनों में रहकर कामयाबी को चूमा है। इन युवाओं की कामयाबी उत्तराखंड की पीढ़ी के लिए उदारहण बनेगी। इस लेख में हम आपकों को अल्मोड़ा जिले की एक बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पहली बार में UGC की नेट परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। अल्मोड़ा राजपुरा निवासी शोभा आर्या ने पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

शोभा की कामयाबी के बाद उनके घर पर ही नहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शोभा हमेशा से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं लेकिन उन्होंने बहाना बनाने के बजाए मेहनत करने पर बल दिया और आज पूरा उत्तराखंड इसके बारे में जान रहा है। इससे पहले शोभा ने एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से एमए में संस्कृत विषय से कॉलेज टॉप किया है। वहां शोभा को 75 प्रतिशत अंक मिले। वर्तमान में वह पीएचडी कर रही है। उन्होंने बीए में भी टॉप किया था। इसके अलावा 12वीं में भी फर्स्ट डिवीजन हासिल की थी।

शोभा के पिता ललित प्रसाद आर्या और माता गीता देवी को अपनी बेटी पर गर्व है। शोभा के पिता पेशे से पेंटर हैं। एक निजी वेब पोर्टल से उनके पिता ने बात की और बताया कि मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ाया। बच्चों ने भी हमारा संघर्ष देखा और मेहनत की। उन्होंने कहा कि चार बच्चों में पढ़ाई में सबसे ज्यादा तेज शोभा है। पहले शोभा संस्कृ़त विषय से कॉलेज टॉपर रही। वही कुमाऊं विवि में उन्हें पूरे प्रदेश शोभा को तीसरा स्थान मिला था। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था कि घर पर बिजली नहीं थी और शोभा ने लैंप में पढ़कर परीक्षा दी थी। उसने हमेशा परिवार को प्राथमिकता दी। आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए उसने ट्यूशन भी पढ़ाया।

To Top