Uttarakhand News

उत्तराखण्ड को आगे ले जाएगी महिला शक्ति, हल्द्वानी की बेटी त्रितिक्षा युवाओं के लिए बनी मिसाल

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्य की 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इस लिस्ट में हल्द्वानी आर्यमान विक्रम बिरला की छात्रा त्रितिक्षा कपिल भी शामिल थी। त्रितिक्षा कपिल को ताइक्वांडो में राज्य का नाम रोशन करने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  हल्द्वानी निवासी पीयूष कपिल और सोनिका कपिल की पुत्री त्रितिक्षा ने साबित किया कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। बता दें कि त्रितिक्षा 5 बार ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी हैं जिसमें एक बार स्वर्ण,2 बार रजत और 2 बार कांस्य पदक प्राप्त कर चुकी हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय महिला सशक्तिकरण, प्रेमनगर में किया गया।मुख्यमंत्री रावत ने अपने संबोधन कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाकर ही समाज को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की बढ़ते कदम महिलाओं की भागेदारी के बिना कामयाबी के शिखर पर नहीं पहुंच सकते है।

उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण, समाज सुधार से लेकर राज्य निर्माण में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उन्होंने आगे कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार समाज के लिए सर्वस्व त्याग करने वाली हमारी माताओं व बहनों को समर्पित है। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सायरा बानो ने बहुत ही हिम्मत का परिचय देते हुए तीन तलाक के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी है। उत्तराखंड में कई क्षेत्रों ( राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, किशोरी शिक्षा, समाज में व्याप्त बुराईयों के विरूद्ध लोगों को जगारूक करना, कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन, नदी में डूबते बच्चे की जान बचाना, बाघ के हमले से बच्चों एवं मवेशियों की जान बचाना) जैसे काम करने वाली 13 महिला/किशोरियों को प्रशस्ति पत्र और रूपए 21,000 की धनराशि का चैक वितरित कर वर्ष 2017-18 के लिए ‘राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौंतेली पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

राज्य में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित महिलाएं एव बालिका की लिस्ट में शायरा बानो ऊधमसिंह नगर ,हेमलता भट्ट अल्मोड़ा,पल्लवी उप्रेती बागेश्वर,अंजू देहरादून ,मृणालिका अत्रेय देहरादून ,डॉ. पुष्पा रानी वर्मा हरिद्वार ,त्रितिक्षा कपिल नैनीताल ,हेमा थलाल पिथौरागढ़,उपासना सेमवाल रुद्रप्रयाग ,निर्मला ऊधमसिंह नगर ,छब्बी देवी उत्तरकाशी,सविता चमोली उत्तरकाशी और उषा किरण बिष्ट उत्तरकाशी शामिल हैं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां में शबनम खातून अल्मोड़ा
आशा आर्य अल्मोड़ा ,शिखा जोशी बागेश्वर,आशा चमोली ,नीतू नेगी देहरादून,पिंकी देवी देहरादून ,रितेश हरिद्वार,रुकमणि खरे हरिद्वार ,उर्मिला हरिद्वार ,अनिता चौहान नैनीताल,प्रेमा जोशी नैनीताल ,मीनाक्षी नैथानी पौड़ी ,कविता देवी पौड़ी,लक्ष्मी देवी पंवार पौड़ी ,हेमलता देवी रुद्रप्रयाग ,रेखा भट्ट टिहरी,ममता टिहरी ,रंजीता अरोड़ा ऊधमसिंह नगर ,सीमा सैनी ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी विमला देवी  को सम्मानित किया गया।

 

To Top