Uttarakhand News

उत्तराखंड के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Ad

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 से 20 जून तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पहाड़ से मैदान तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार भी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चल सकती है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 और 21 जून को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की बात कही है। इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 जून को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top