Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बड़ी खबर:जमात से लौटे शख्स की ISOLATION वॉर्ड में हुई मौत, कोरोना नहीं है वजह

Ad

हल्द्वानी: शहर के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ISOLATION वॉर्ड में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मौत होने का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया जा रहा है। कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बता दें कि एसटीएच में कुल 13 कोरोना पॉजीटिव भर्ती किए गए हैं। इनके अलावा कई संदिग्धों को भी आइसोलेशन में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जमाती की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय शदीक अहमद के रूप में हुई है। वह दिल्ली के तुगलकाबाद  का रहने वाला था। वह जमातियों के साथ 27 फरवरी को रामनगर पहुंचा था। उसके बाद उसे वहां के क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17 अप्रैल को मरीज को सुशीला तिवारी कोविड-19 अस्पताल में रेफर किया गया और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था। वहां उसकी कोरोना वायरस के संक्रमण की भी जांच हुई, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। मंगलवार को उपचार के दौरान अहमद ने दम तोड़ दिया।

मेडिकल कॉलेज कोविड-19 अस्पताल के कॉर्डिनेटर रोहित मीणा ने जानकारी दी कि मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई है। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कुल 46 कोरोना पॉजीटिव मिल चुके हैं और 19 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा मामले देहरादून ( 26 मामले) से आए हैं। वहीं नैनीताल में अब तक 9 मामले सामने आए हैं। इस संबंध में प्रशासन के सहयोग से मरीज के परिजनों तक सूचना पहुंचाते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top