Uttarakhand News

अमित शाह के बाद उत्तराखण्ड में चुनावी हवा को तेज़ करेंगे पीएम मोदी और सीएम योगी

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड में अब चुनावी बिगुल बज चुका है। जिसमें भारत की केंद्र सरकार सबसे आगें दिख रहा है । जहाँ आज सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत देहरादून आ रहे है तो वहीं 9 फरवरी को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हल्द्वानी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने आ रहा है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी उत्तराखंड में आकर पदाधिकारियों से देहरादून में चुनाव पर चर्चा करी थी । पर अब उत्तराखंड की राजनिती गरमाने वाली है। जिसका कारण उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का कर्यक्रम बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

14 फरवरी को संभावना है कि इस दिन वह केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण करने के बाद रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

कुमाऊं द्वार बनेगा चुनाव द्वार,लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने हल्द्वानी पहुंचेंगे योगी

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 फरवरी को उत्तराखंड में कार्यक्रम कराया जायेगा । इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन संभावना है कि वह इस दिन रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से एक दिन पहले त्रिशक्ति सम्मेलन के दौरान प्रदेश संगठन को मिली हौसला अफजाई का असर दिखने लगा है। रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से पार्टी के संकल्प पत्र में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के मद्देनजर ‘संकल्प रथ’ अभियान की शुरुआत करने के साथ ही पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व भी इसे लेकर तुरंत सक्रिय हो गया।

उत्तराखंड में संघ की भगवा फहराने की तैयारी , संघ प्रमुख मोहन भागवत चार दिन के उत्तराखंड दौरे पर

अब प्रधानमंत्री कुमाऊं मंडल में चुनावी शंखनाद करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री का सरकारी कार्यक्रम उत्तराखंड का बन रहा है। पार्टी की कोशिश है कि प्रधानमंत्री की एक सभा भी यहां करा दी जाए।
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि इस अभियान के लिए दिल्ली से पांच संकल्प रथ उत्तराखंड आ सकते हैं। राज्य में इस अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को संयोजक बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top