Uttarakhand News

काउंट डाउन शुरू,पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर पहुंचे देहरादून,रेस में बंशीधर भगत का नाम भी शामिल

काउंट डाउन शुरू,पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे देहरादून, रेस में बंशीधर भगत का नाम भी शामिल
Ad

देहरादून: उत्तराखंड के दसवें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद राज्य में फिर अस्तिरता पैदा हो गई है। पिछले 4 महीनों में प्रदेश की कमान तीसरे सीएम के पास होगी। 11वें सीएम के चयन को लेकर शनिवार दोपहर में विधानमंडल की बैठक होगी। उत्तराखंड में बीजेपी के पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और डी पुरेनदेश्वरी देहरादून पहुंच गए हैं। दोपहर में 3 बजे विधायक दल की बैठक होनी है। देहरादून पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बैठक में विधायक अपना नेता चुनेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

नए मुख्यमंत्री पद की रेस में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक पुष्कर धामी, ऋतू खंडूरी, वन मंत्री हरक सिंह रावत शामिल हैं।

पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने इस साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था और उनके लिए विधायक के रूप में चुने जाने की छह महीने की समय सीमा सितंबर में समाप्त होनी थी। हालांकि, CM ने विधायक के रूप में चुने जाने की समय सीमा खत्म होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। सुबोध उनियाल और गणेश जोशी सहित अपने मंत्री सहयोगियों के साथ, रावत ने दिल्ली से लौटने के घंटों बाद 11 बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना त्याग पत्र दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top