Haridwar News

हरिद्वार जिले में एक हफ्ते बंद रहेंगे स्कूल, कावड़ मेले को देखते हुए लिया गया फैसला

Ad

देहरादून: कावड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला के चलते जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत जनहित में 20 जुलाई से 26 जुलाई तक जिले के सभी विद्यालय, निजी विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, मदरसे, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आदेश में साफ किया है कि निर्देश का अनुपालन न करने वाले विद्यालय व संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गुरुवार को गृह मंत्रालय (MHA) ने कट्टरपंथी तत्वों से खतरे की आशंका जताते हुए राज्य सरकारों को कावड़ यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के मिली जानकारी के आधार पर गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने का निर्देश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top