Uttarakhand News

केदारनाथ मंदिर के सामने युवती ने प्रेमी को किया प्रपोज, गुस्से में बोले लोग तुंरत बैन करो

Ad

देहरादून: केदारनाथ धाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त खराब मौसम का भी सामना कर रहे हैं। चारधाम यात्रा का इंतजार हर साल होता है और विश्वभर से तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। लेकिन इस साल चारधाम में कुछ ऐसी घटनाएं भी हुई हैं जिससे लोग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

ADVERTISEMENTS Ad

केदारनाथ धाम में रील बनाने का क्रेज काफी बढ़ गया है। तमाम रील्स वायरल हो गए हैं और उसको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कई लोगों का कहना है कि परिसर में इस तरह की गतिविधियों को बैन कर देना चाहिए। धार्मिक स्थान पर मनोरंजन को जगह नहीं मिलनी चाहिए। बता दें कि केदारनाथ में रील बनाने का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है। इस साल पहले ही गर्भ गृह में पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल हो चुका है।

अब चारधाम परिसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती अपने प्रेमी को प्रपोज कर रही है। केदारनाथ धाम में ये वीडियो व्लॉगर विशाखा द्वारा बनाया गया है। इसमें वो अपने प्रेमी को अंगूठी पहना रही हैं। लोगों का कहना है कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों को मर्यादा का पालन करना चाहिए।कई लोगों ने इस तरह के वीडियो बनाने पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थान का प्रचार धार्मिक रूप से होना चाहिए। ऐसे में चारधाम यात्रा एक पिकनिक यात्रा बनकर रह जाएगी। केदारनाथ के वरिष्ठ पुरोहित और बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर परंपराओं का निर्वहन बहुत जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top