Sports News

उत्तराखंड की दो बेटियों को मिली टीम इंडिया में जगह,इंग्लैंड में करेंगी नाम रोशन

Ad

देहरादून: खेल के मैदान से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य की दो बेटियों को एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है। भारतीय महिला टीम जल्द इंग्लैंड दौरे के लिए जाने वाली है। वहां उसे टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज़ में भाग लेना है। वहीं भारतीय टीम को रमेश पवार के रूप में नया हेड कोच भी मिला है। वनडे और टेस्ट टीम की कमान मिताली राज को सौंपी गई है, वहीं टी-20 में हरमनप्रीत कौर कप्तानी करेंगी। इस भारतीय टीम में अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट और देहरादून निवासी स्नेह राणा को भी जगह मिली है। राज्य के लिए गर्व की बात ये हैं कि दोनों बेटियां तीनों ही फॉर्मेट में अपना लोहा मनवाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला टीम 16 जून से ब्रिस्टोल में एकमात्र टेस्ट मुकाबले से इस दौरे की शुरुआत करेगी। टेस्ट सीरीज के बाद ब्रिस्टोल में 27 जून को पहला वनडे, 30 जून को टोंटोन में दूसरा वनडे और तीन जुलाई को वोरचेस्टर में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद नौ से 15 जुलाई तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

टेस्ट और वनडे के लिए टीम इस प्रकार है: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), पूनम राउत, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्वेज, शेफाली वर्मा, स्नेह राना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट और राधा यादव।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्वेज, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हर्लिन देओल, स्नेह राना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव और सिमरन दिल बहादुर।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top