Dehradun News

देहरादून में खुला देश का 10वां इंटरनेट एक्सचेंज, अब नैनीताल में शुरू करने की है तैयारी

Ad

देहरादून: राज्य ने इंटरनेट की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को देहरादून में स्थापित राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का वर्चुअल उद्घाटन किया। देहरादून में देश का 10वां इंटरनेट एक्सचेंज स्टेशन बना है। दीपावली और राज्य स्थापना दिवस से पहले उत्तराखंड के लोगों के लिए यह एक गिफ्ट माना जा रहा है। इसके स्थापित होने के बाद राज्य में इंटरनेट और ब्राडबैंड सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने व सुधारने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उत्तराखंड में अगला इंटरनेट एक्सचेंज नैनीताल में शुरू किया जाएगा। इंटरनेट एक्सचेंज देहरादून में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और अधिक सामग्री वितरण नेटवर्क को नई रफ्तार देगा। यह डिजिटल इको सिस्टम को ज्यादा मजबूत व भरोसेमंद बनाएगा।

बता दें कि उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य बलूनी ने चार अक्टूबर को राज्य में इंटरनेट की हाई स्पीड सेवा लोगों तक पहुंचाने के प्लान के तहत इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित करने का केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर से आग्रह किया था। हाल में केंद्र ने इंटरनेट एक्सचेंज की मंजूरी दी और फिर देहरादून के आइटी पार्क में इसे स्थापित किया गया।

राज्यसभा सदस्य बलूनी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार लोगों तक सेवा पहुंचाने के काम कर रही है। इंटरनेट हर वर्ग के लोगों की जरूरत बन गया है और इस ढांचे को लगातार सुधारा जाएगा।

इंटरनेट एक्सचेंज की स्थापना से राज्य में इंटरनेट से जुड़े उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इंटरनेट एक्सचेंज के खुलने के बाद पर्वतीय जिलों में लोगों को राहत मिलेगा। उनकी शिकायतों पर जल्द अमल किया जा सकता है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने केंद्रीय राज्य मंत्री से आग्रह किया कि प्रथम चरण में हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व पौड़ी जिलों में भी इस तरह के एक्सचेंज स्थापित किए जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top