Sports News

अल्मोड़ा के Shashwat Rawat को वनडे टीम में मिली जगह, ये मौका हाथ से मत जाने देना

Ad

हल्द्वानी:पंकज पांडे: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखण्ड के लिए अच्छी खबर हैं। अल्मोड़ा के Shashwat Rawat के अंडर-19 टीम के लिए शामिल किया हैं। यह टीम श्रीलंका में एशिया कप के लिए चुनी गई है। श्रीलंका में सितंबर में यूथ एशिया कप 2019 का आयोजन होना है। Shashwat Rawat को तीसरी बार अंडर-19 टीम में जगह मिली है। साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें चुना गया था। जहां शाश्वत ने दो मुकाबलों में 109 (64 और 45 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मौजूदा वक्त में शाश्वत इंग्लैंड में चल रही ट्राईसीरीज का हिस्सा हैं। ट्राई सीरीज में शाश्वत का प्रदर्शन खास नहीं रहा है और यह एक और मौका उनके लिए संजीवनी जैसा है। देश में क्रिकेट को लेकर कॉंपेटिशन किसी से नहीं छिपा है और शाश्वत की कोशिश होगी की वह इस मौके को अच्छी तरह भुनाएं। ट्राई सीरीज के तीन मुकाबलों में शाश्वत के केवल 19 रन बनाए हैं। ट्राई सीरीज के बाकि मैचों में शाश्वत के सामने फॉर्म वापस पाने की चुनौती है। एशिया कप से पहले शाश्वत को फॉर्म मिल जाती है तो उनके मनोबल के लिए काफी अच्छा रहेगा।

शाश्वत ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत उन्होंने जूनियर टीम इंडिया में जगह बनाई। स्याल्दे ब्लाक के सदे गांव के रहने वाले शाश्वत का चयन अंडर-19 टीम में होने के बाद पूरे जिले में खुशी की लहर है। शाश्वत के पिता गोपाल सिंह रावत राप्रावि पत्थरखोला में शिक्षक हैं। वहीं मां डा़ नर्मदा रावत पृथ्वी राज डिग्री कॉलेज बाहदराबाद हरिद्वार में हिंदी की प्रोफेसर हैं। शाश्वत ने अपने खेल की शुरुआत हरिद्वार से की और फिर वो क्रिकेट के सपनों को जीने के लिए देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज चले गए और वहां कोच पवन पाल की निगरानी में प्रैक्टिस की।

बता दें कि बड़ोदरा के लिए इस सीजन (2018) डेब्यू करने वाले शाश्वत रावत ने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी की 16 पारियों में 616 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 फिफ्टी भी जमाई। इसके अलावा चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया रेड की ओर से खेलते हुए शाश्वत ने शानदार शतक जमाकर सुर्खियां  बटोरी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top