Sports News

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी: उत्तराखण्ड को झटका उन्मुक्त पहले मैच से बाहर !

Ad

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी से पहले उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम और फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद से नहीं उभर पाए हैं और वह पहले मैच से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज दीपक धपोला भी पूरे तरीके से फिट नहीं हुए हैं और पहले मुकाबले में उनकी जगह सन्नी राणा को मौका मिल सकता है।

उमुक्त चंद विजय हजारे के अंतिम मुकाबले से पहले चोटिल हुए थे। उनकी चोट पर टीम प्रबंधक लगातार नजर बनाए हुए है। चोट के चलते वह टूर्नामेंट से पहले होने वाले कैंप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उत्तराखण्ड को अपना पहला मुकाबला मजबूत कर्नाटक के खिलाफ खेलना है। उन्मुक्त जैसे अनुभवी बल्लेबाज का बाहर होना टीम के लिए झटका है। टीम की कमान तन्मय श्रीवास्तव को मिल सकती है। फिलहाल अधिकारिक रूप से इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है।

खबर के मुताबिक चार नवंबर को उनके मेडिकल टेस्ट के आधार पर खेलने या न खेलने पर फैसला होना था। अब टेस्ट में फिजियोथैरेपिस्ट ने उन्मुक्त को मैच खेलने के लिए फिट नहीं माना है।  क्त की जगह हर्षित बिष्ट को बल्लेबाज के रूप में मौका दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में शर्मनाक घटना, बच्चे ने की दूध पीने की जिद्द, मां ने गंगा में फेंक दिया

यह भी पढ़ें:पुलिस को मिली सेक्स रैकेट चलने की सूचना, वहां पहुंचे तो मौजूद थे तीन कपल

यह भी पढ़ें:50 अंडे खाने की लगी शर्त, 42 खाने के बाद मर गया युवक, गर्भवती है पत्नी

यह भी पढ़ें:अल्मोड़ा के लक्ष्य ने विदेश में रोशन किया उत्तराखण्ड नाम, एक और खिताब पर कब्जा

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी SBI में किसके हैं 27 करोड़ रुपए, ग्राहकों को खोज रहा है बैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top