News

करणवीर और उन्मुक्त ने उत्तराखण्ड को दिलाई बड़ी जीत लेकिन पूरा नहीं हुआ ये काम

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड सीनियर टीम ने विजय हजारे 2019 सीजन में दूसरी जीत हासिल कर ली है। उत्तराखण्ड ने अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराया। उत्तराखण्ड को नॉक आउट में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की दरकार थी और उसने हासिल भी की। उत्तराखण्ड को जीत के लिए 200 रनों की जरूरत थी और उसने लक्ष्य को 23.2 ओवरर्स में ही हासिल कर लिया। उत्तराखण्ड की ओर से सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। करणवीर कौशल ने 86 और उन्मुक्त चंद ने 87 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े लेकिन दोनों शतक से चूक गए।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश ने 48.4 ओवर्स में 199 रन बनाए। अरुणाचल प्रदेश की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा राहुल दलाल ने 95 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। उत्तराखण्ड की ओर से गेंदबाजी में प्रदीप चमोली ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

बारिश के चलते उत्तराखण्ड के 4 मुकाबले रद्द हो गए। नॉक आउट में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकि बचे 5 मुकाबलों में बड़ी जीत की जरूरत है। इसके अलावा दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी टीम उत्तराखण्ड की किस्मत निर्भर रहेगी। उत्तराखण्ड की टीम पिछले एक साल से विजय हजारे में कोई भी मुकाबला नहीं हारी है। पिछले सीजन से अब तक टीम लगातार 9 मुकाबले जीत चुकी है। विजय हजारे में उत्तराखण्ड अभी तक केवल बिहार ने हराया है। उत्तराखण्ड का अगला मुकाबला नागालैंड के खिलाफ 8 अक्टूबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top