Uttarakhand News

रणजी ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ के आगें उत्तराखण्ड के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

Ad

हल्द्वानी: रणजी ट्रॉफी में उत्तराखण्ड के बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हुए। छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरे मैच में उत्तराखण्ड की पूरी टीम 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। उत्तराखण्ड के बल्लेबाजोंको स्टार्ट जरूर मिला लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए। एक बार फिर दिक्षांशु नेगी सर्वाधिक स्कोर्र रहे, उन्होंने 29 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा सौरभ रावत 22, तन्मय श्रीवास्तव 9, उन्मुक्त चंद 14, अवनीश सुधा 15 और सन्नी राणा ने 17 रनों का योगदान दिया। करणवीर कौशल खाता भी नहीं खोल पाए।

सौरभ और नेगी के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई लेकिन लंच के बाद इस साझेदारी के टूटने के बाद उत्तराखण्ड का बल्लेबाजी क्रम तास के पत्तों की तरह बिखर गया। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उत्तराखण्ड की टीम 84 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन टीम के चिंता का विषय बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के खिलाफ उत्तराखण्ड टीम ने एक बदलाव किया। आर्या सेठी की जगह गौरव सिंह को प्लेइंग -11 में जगह दी गई है।

खराब बल्लेबाजी के वजह से एक बार फिर उत्तराखंड के गेंदबाजों पर दवाब डाल दिया है। उन्हें अब छत्तीसगढ़ को उत्तराखण्ड के स्कोर पास पहुंचने से रोकना होगा। चाय तक छत्तीसगढ़ के 63 रनों पर तीन विकेट गिर गए थे। प्रदीप , सन्नी राणा और गौरव को 1-1 सफलता मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top