Uttarakhand News

एक बार फिर सहमा उत्तराखण्ड,धारचूला में महिला की हत्या कर काली नदी में फेंका

Ad

पिथौरागढ़: देवभूमि की हरयाली को नकारात्मक घटनाओं ने अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तराखण्ड की पहचान सुरक्षित राज्यों में होती थी वहां अब खौफ पैदा हो गया है। उत्तरकाशी में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। उस घटना के बाद पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया गया। उत्तरकाशी की बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या की आग बुझी भी नहीं थी एक और मामले से सनसनी मचा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला पिथौरागढ जनपद के धारचूलाका है, जहां 22 साल की महिला की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसे काली नदी में फेंक दिया। धारचूला निवासी कोमल बुधियाल ने नेपाल निवासी कविंद्र बुधियाल से तीन माह पूर्व ही शादी की थी। बलुवाकोट के नगतड में काली गंगा में इस युवती की लाश मिलते ही पूरे सीमांत में सनसनी फैल गयी है । कोमल परसो शाम से नेपाल स्थित अपनी ससुराल बंगाबगड से लापता थी । लेकिन उसकी डैडबाडी भारतीय सीमा के बलुवाकोट में मिली है । मृतक के शरीर में कई  गहरी चोट के निशान है। घटना के सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कोमल के पिता दान सिंह बुधियाल ने कहा है कि जब तक बेटी के हत्यारो का पता नही लगेगा वह बेटी का अंतिम संस्कार नही करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top