Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश सरकार का फैसला,प्रदेश में 4 मई तक बढ़ाया गया वीकेंड लॉकडाउन

Ad

लखनऊ: कोविड-19 के चलते प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। वीकेंड लॉकडाउन की अवधि को दो से तीन दिन किया गया है। बता दें कि अब शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी। इसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों का भी एक परिणाम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हार फिलहाल में प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए दो दिनी वीकेंड लॉकडाउन को नाकाफी बताया था। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को तीन मई को होने वाली सुनवाई में 12 बिंदुओं में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

बता दें कि इसके पहले प्रदेश सरकार ने 16 अप्रैल को 35 घंटे का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी जो कि शनिवार रात आठ बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह सात बजे तक लागू था। मगर इसमें भी संशोधन हुए और फिर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सात बजे तक लॉकडाउन का निर्णय लिया गया था। बहरहाल अब शनिवार, रविवार के साथ सोमवार को भी प्रदेश में बंदी रहेगी।

यह भी पढ़ें: सैलानी ध्यान दे, कोरोना के चलते मसूरी समेत 4 जगहों पर लगा Curfew

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक दिन में 50 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया

यह भी पढ़ें: DM गर्ब्याल ने जनता और अस्पतालों की दूरी को किया कम, ज़रूरत पड़ने पर इन्हें करें कॉल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:पुलिस कांस्टेबल पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top