Uttarakhand News

उत्तराखंड में क्या हो रहा है,क्वारंटाइन किए गए युवक की अस्पताल में हुई मौत

Ad

उत्तराखंड में क्या हो रहा है,क्वारंटीन किए गए युवक की अस्पताल में हुई मौत

देहरादूनः उत्तरकाशी से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जहां पुरोला ब्लॉक में क्वारंटीन किए गए एक युवक की दून अस्पताल में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत बुधवार रात दस बजे हुई। युवक गाजियाबाद से अपने दो दोस्तों के साथ पैदल 19 मई को अपने गांव पहुंचा था। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि तीनों को आंगनबाड़ी केंद्र में क्वारंटाइन किया गया था। 24 मई को युवक ने छाती में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर सीएचसी पुरोला से टीम ने पहुंच कर उसकी जांच की थी। जांच में युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था। इसके बाद 26 मई को युवक को डॉक्टरों ने सीएचसी पुरोला से उत्तरकाशी रेफर कर दिया। उसी दिन युवक को देहरादून रेफर कर दिया गया था। युवक के साथ आए दोनों युवा अभी क्वारंटीन सेंटर में ही हैं।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज का कहना है कि युवक को उल्टी दस्त की शिकायत थी। उसे यहां सीएचसी पुरोला में भर्ती करने के बाद उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि युवक में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं थे। दो-तीन बार सेंटर में पहुंचकर खुद उन्होंने उसका चेकअप किया था। वहीं स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री का कहना है कि मृतक युवक की आंतों में इंफेक्शन और डिहाईड्रेशन की शिकायत भी थी। कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top