Uttarakhand News

उत्तराखंड को आखिर किसकी नजर लग गई,क्वारंटाइन व्यक्ति की हुई मौत

Ad

उत्तराखंड को आखिर किसकी नजर लग गई,क्वारंटाइन व्यक्ति की हुई मौत

देहरादूनः पौड़ी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पीपली गांव में गाजियाबाद से आए एक प्रवासी की मौत हो गई है। राज्य वापसी के बाद वो अपने घर में ही क्वारंटाइन था। पौड़ी जिले के क्वारंटाइन सेंटर में ये तीसरी मौत है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि शैलेंद्र 10 मई को गाजियाबाद से अपने गांव लौटा था। शैलेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थय विभाग के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज अजय सिंह का कहना है कि शैलेंद्र चमोली पिछले लंबे समय से बीमार था। और उसका इलाज गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा था। प्रथम जांच में पता चला है कि शैलेंद्र की मौत ह्दय गति रुकने से हुई है।

पुलिस प्रशासन ने पंचनामा भर कर मृतक को जिला अस्पताल पौड़ी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पचा चल सकेगा की शैलेंद्र की मौत किस कारण हुई है। बता दें कि इससे पहले भी एक महिला और एक व्यक्ति की क्वारंटाइन सेंटर में मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top