Uttarakhand News

उत्तराखंड दर्दनाक हादसा,भरभराकर गिरा मकान,मलबे में दबकर मां की मौत

Ad

उत्तराखंड दुखद घटना,भर-भराकर गिरा मकान,मलबे में दबकर मां की मौत

देहरादूनः उत्तराखंड के देवप्रयाग से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां बस स्टेशन के समीप स्थित घटल गांव में  पुराना मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बेटी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हादसा आज सुबह करीब चार बजे हुआ। यहां नकटी देवी (80) पत्नी स्व. बसंत सिंह मकान में 48 वर्षीय तलाकशुदा बेटी पीतांबरी के साथ पुराने मकान में रह रही थी। मां और बेटी मकान में सो रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया। मकान भरभराकर अचानक गिर गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसका पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होने रेस्क्यू शुरू किया। 

थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिह रावत का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुची और रेस्क्यू मे जुट गई। पुलिस और लोगों द्वारा मलबे से पीतांबरी को सुरक्षित निकाल लिया गया। बुजुर्ग महिला नकटी देवी के पठालो और लकड़ी के भारी मलबे मे दबी थी। उसे करीब चार घंटे मे निकाला जा सका। तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है।

महिला का बेटा लखपत सिह और पिताबर सिह घटना के समय थोड़ी दूर स्थित दूसरे मकान मे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला का देवप्रयाग मे ही पोस्टमार्टम करवाया। ग्रामप्रधान बबली भट्ट ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित राहत दिए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top