Uttarakhand News

उत्तराखंड के युवाओं का इंतजार खत्म, नए साल में पुलिस विभाग में आएगी डेढ़ हजार भर्तियां

Ad

उत्तराखंड के युवाओं का इंतजार खत्म, नए साल में पुलिस विभाग में आएगी डेढ़ हजार भर्तियां

देहरादून: पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में जल्द पुलिस की भर्ती आने वाली है और प्रकियां 2021 में शुरू हो जाएगी। विभाग की ओर से भर्ती के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अपडेट मिल रहा है कि करीब डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती होगी। इसके अलावा 50 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के अलावा जिस तरह पुलिस मुख्यालय ने 35 हेड कांस्टेबलों को सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी पद पर पदोन्नत किया था, उसी प्रकार से 250 सिपाहियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति ने जानकारी दी कि 1500 सिपाहियों की भर्तियां की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया नए साल से शुरू होने की उम्मीद है। 50 सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती के तहत भर्ती होने हैं। यह प्रक्रिया भी कांस्टेबल भर्ती के साथ-साथ ही शुरू होने की जा सकती है। लंबे वक्त के बाद उत्तराखंड पुलिस में भर्तियां आई है। अगर आप भी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे थे तो जल्द तैयारी शुरू कर दें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top