Rajasthan

राजस्थान की बेटी वैदानी 21 साल की उम्र में जज बन गई, आप भी दीजिए बधाई

Ad

नई दिल्ली: शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान के युवा हर प्रतियोगी परीक्षाओं की सूची में शामिल रहते हैं। आज हम आपकों राजस्थान निवासी वेदानी सिंह राजपुरोहित के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कमाल कर दिया गया है। जोधपुर की रहने वेदानी सिंह ने राजस्थान हाई कोर्ट की परीक्षा में कामयाबी प्राप्त की। वैदानी सिंह ने मात्र 21 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में यह लक्ष्य हासिल किया। खास बात ये है कि सफल होने वालों की सूची में वैदानी सबसे कम उम्र की रहीं। राजस्थान के सिविल जज आरजेएस रिजल्ट (RJS Civil Judge Result) 2022 में वैदानी को कामयाबी मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

वैदानी ने इंटर साइन्स स्ट्रीम से किया था। आगे की पढ़ाई के लिए वह पटना चले गई। वहां से उन्होंने लॉ में ग्रैजुएशन करने का फैसला किया। लॉ के बाद वैदानी ने जज बनना चाहती थी। उन्होंने परिश्रम जारी रखा और पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर ली। वैदानी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं और नागौर ज़िले में उनके नाना-नानी का घर है, जहां से उनका लगाव है। वैदानी के पिता भी न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं। राजस्थान सिविल जज आरजेएस परीक्षा के परिणाम वैदानी के परिवार के लिए खुशियां लाए।

वैदानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं दादाजी को दिया और बताया कि उनके सहयोग की बदौलत ही यह लक्ष्य वह हासिल कर सकीं। पटना से लॉ की पढ़ाई करने वाली वैदानी ने कहा कि लगातार मेहनत करने के सिवाय सफलता का दूसरा रास्ता नहीं है। जो आप करना चाहते हैं, उससे मानसिक व भावनात्मक जुड़ाव हो, तो वह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top