Dehradun News

मेरठ तक पहुंची अंकिता हत्याकांड की जांच, आखिर क्या है दूसरी लड़की की स्टोरी…

Ad

ऋषिकेश: अंकिता की हत्या का मामला हर जगह चर्चित है। सोशल मीडिया पर लगातार नए नए एंगल सामने आ रहे हैं। हत्याकांड सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों ने रिजॉर्ट में काम करने वाली एक और युवती के लापता होने की जानकारी दी थी। मगर अब जब पुलिस ने कथित तौर पर लापता युवती के बारे में पता किया तो यह जानकारी गलत निकली।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली युवती प्रियंका को तलाश किया तो पता चला कि वह लापता नहीं है। बल्कि वह मेरठ में अपने परिवार के साथ रहती है। प्रियंका ने इस रिजॉर्ट में एक महीने काम करने की बात स्वीकारी है। मगर किसी भी तरह के दबाव से इनकार किया है। इस मामले में खुद डीजीपी उत्तराखंड ने सामने आकर बात बताई है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रियंका के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता के साथ उसका पता लगाया। तब पता चला कि उसने सैलरी कम होने के कारण नौकरी छोड़ी थी। एडीडी एसपी शेखर चंद्र सुयाल ने कहा है कि प्रियंका से बात हो गई है। वह अपनी मर्जी से जॉब छोड़ कर चली गई थी। प्रियंका ने बताया कि उसे किसी के द्वारा भी परेशान नहीं किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top