Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से भवाली जाने वालों के लिए अच्छी खबर, आज से खुल सकता है वीरभट्टी पुल!

वीरभट्टी पुल पर भूस्खलन से यातायात ठप, नैनीताल DSB परिसर पर भी मंडराने लगा खतरा
Ad

नैनीताल: पहाड़ों की सुंदरता अपनी जगह है मगर इस बात के नजर अंदाज नहीं किया जा सकता कि पहाड़ हादसों की दृष्टि से खतरनाक भी बन जाते हैं। खास कर बारिश में पहाड़ों पर आफत आ जाती है। बीते दिनों नैनीताल जिले में वीरभट्टी पुल के पास हुए भूस्खलन को ही देख लीजिए। वो तो गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई मगर हां मार्ग अब तक नहीं खुल सका है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल शुक्रवार रात को वीरभट्टी पुल के पास पहाड़ी से मलबा आने के बाद सुबह फिर से भारी मात्रा में मिट्टी आ गई। अब इस कारण वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। बिजली की लाइन शिफ्ट की गई। उसके बाद एनएच ने बुल्डोजर की मदद से मलबा हटाने का शुरू किया। लेकिन ये इतना आसान कहां होने वाला था।

बारिश की वजह से पहाड़ी को जो हिस्सा चिपका था, वो धूप आने पर दोबारा सड़क पर आ गया। जिस कारण पुल अब तक नही खुल सका है। हालांकि पिछले तीन दिन से रास्ता बंद होने के बाद आज से पुल शुरू होने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि आवागमन बंद होने से यात्रियों व मालवाहनों दोनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

चूंकि भवाली तक पहुंचने के लिए उन्हें वाया नैनीताल लंबा सफर करके निकलना पड़ रहा है। इसलिए रोडवेज, केमू, टैक्सी के अलावा ट्रक संचालकों ने भी किराया बढ़ा दिया है। एनएच के ईई सुनील कुमार ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो पूरी उम्मीद है कि आज पुल को चालू कर दिया जाएगा। उधर, मरम्मत के बाद भी रानीबाग स्थित एचएमटी के पास पुल पर बड़े वाहनों को एंट्री नहीं है, वरना कुछ सहूलियत हो सकती थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top