Viral

क्रिकेट के शौक ने बदले सब्जी विक्रेता के दिन, मोहित शर्मा ने ड्रीम 11 पर जीते दस लाख रुपए

Ad

हमीरपुर: इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से केवल खिलाड़ी ही रुपए नहीं बना रहे हैं। बल्कि आमजन भी लखपति और करोड़पति बन रहे हैं। यह dream11 जैसे फेंटेसी एप्स से मुमकिन हो रहा है। अब तक कई लोगों की किस्मत बदल चुकी है। अब शहर के एक सब्जी विक्रेता ने ऑनलाइन क्रिकेट गेम में दस लाख रुपए जीते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर के वार्ड पांच निवासी मोहित शर्मा ने बेंगलुरु और गुजरात की टीम के बीच खेले मुकाबले के लिए टीम बनाई थी। उन्होंने जिन जिन खिलाड़ियों को चुना, उन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए उन्होंने दस लाख 24 हजार रुपए की राशि जीत ली है। मोहित ने बताया की जीत के मैसेज के बाद उनके अकाउंट में धनराशि भी आ गई।

गौरतलब है कि तीन लाख का टैक्स कटने के बाद सात लाख 17 हजार रुपए की राशि मोहित के अकाउंट में जमा हो गई। मोहित पेशे से सब्जी विक्रेता हैं। उनके भाई रोहित ने बताया कि मोहित को क्रिकेट खेलने का भी शौक रहा है। वह ऑनलाइन क्रिकेट गेम में काफी दिलचस्प रहते हैं। लेकिन हम नहीं जानते थे कि वह एक दिन इसी शौक के साथ लखपति बन जाएंगे।

मोहित का मानना है कि वह इस धनराशि की मदद से अपने परिवार और अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करेंगे। मोहित ने कहा कि आजकल कई सारे ऑनलाइन फ्रॉड भी सामने आ रहे हैं। जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। ऐसा कोई भी फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस की सहायता लेनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top