Nainital-Haldwani News

इंटर के बाद हाईस्कूल के नतीजों में भी गौलापार वैंडी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Ad

इंटर के बाद हाईस्कूल के नतीजों में भी गौलापार वैंडी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बुधवार को CBSE ने हाईस्कूल के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। इंटर की तरह हाईस्कूल में भी परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल की प्रियांशी शर्मा 95.7 प्रतिशत, वैश्नवी नयाल 93.6 प्रतिशत, ममता भट्ट 92.9 प्रतिशत, दिनेश दुम्का 91.6 प्रतिशत, राहुल सम्मल 91.4 प्रतिशत, रेनू मेलकानी 90.8 प्रतिशत और नीरज रुवाली 89 प्रतिशत हासिल किए। स्कूल में 30 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रबंधक विकल बवाड़ी ने कहा कि बच्चों की कामयाबी ने एक बार फिर स्कूल को गौरवान्वित महसूस कराया है। प्रधानाचार्या भावना बवाड़ी, एचओडी विरेंद्र रावत, मंजू थापा समेत पूरे वैंडी परिवार ने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top