Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान,किराएदार की नहीं दी जानकारी तो देना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना

Ad

हल्द्वानी: विगत शनिवार थाना दिवस के माध्यम से कालाढूंगी क्षेत्र के स्थानीय जनता/संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा क्षेत्राधिकारी रामनगर एवं थानाध्यक्ष कालाढूंगी को थाना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं सहित थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत बाहरी श्रमिको के सत्यापन हेतु अवगत कराया गया था। जिसके पश्चात 22 सितंबर 2021 को नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सत्यापन कार्यवाही के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल 135 श्रमिकों के सत्यापन किए गए जिनमें उनके आधार कार्ड, संबंधित ठेकेदारों का विवरण एवं उनके निवास स्थानों के बारे में जानकारी की गई। इसके साथ ही किरायेदार सत्यापन के दौरान 12 किरायेदारों के सत्यापन किए गए जिनमें एक भवन स्वामी द्वारा अपने किराएदार का सत्यापन ना कराए जाने की स्थिति में संबंधित का 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10000 रुपए का कोर्ट चालान किया गया।

इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल/कॉलेजों में जाकर छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई एवं कोविड संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन एवं मास्क वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top