Uttarakhand News

Video: हल्द्वानी की बहू बनेगी प्रिया प्रकाश वॉरियर ! बूबू ने पोते का रिश्ता किया पक्का

Ad

हल्द्वानी: प्रिया प्रकाश वॉरियर ने आंख और गोली मारी तो पूरा देश फिदा हो गया। प्रिया की ये हरकत सोशल मीडिया पर बाढ़ ले आई और केवल दो दिनों में उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। सभी टीवी चैनल में प्रिया ही दिखाई दे रही थी। वो माल्यालिम फिल्म में काम करती है और कायास लगाए जा रहे है उनके इस वायरल एक्ट के बाद जल्द वो बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। प्रिया प्रकाश का नाम अब उत्तराखण्ड से भी जुड़ रहा है। हल्द्वानी के भरत भट्ट के दादा जी ने अपने पोते की शादी के लिए प्रिया के घर वालों से बात दी है। चौकिंए मत ये केवल एक यूट्यूब वीडियो है जो हल्द्वानी के रहने वाले भरत भट्ट ने बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार को रात को अपलोड किया गया था। इस वीडियो को 12 घंटे में 1200 से ज्यादा लोग देख चुकें है।

ADVERTISEMENTS Ad

कौन है भरत भट्ट

भरत भट्ट हल्द्वानी पीलीकोटी के रहने वाले है। उनके पिता हरीश भट्ट पुलिस से रिटायर हैं, वहीं मां पार्वती भट्ट हाउस वाइफ है। भरत ने अपने स्कूल की पढ़ाई रुद्रपुर नवोदय से करी। उसके बाद उन्होंने द्वाराहाट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। भरत मौजूद वक्त में बेंगलुरु में रह रहे है।

भरत ने साल 2017 अगस्त से वीडियो बनना शुरू किया। वो इसे एक रिलीफ के तौर पर देखते है। वीडियो में भरत पहाड़ी बोल भी डाली है। उन्होंने बताया कि मैं उत्तराखण्ड का हूं और ये चीजें अपनी संस्कृति से जुड़े रहने में सहायक होती है। भरत का यूट्यूब पर BhattkiAatma नाम से चैनल है।

https://www.youtube.com/Bhattkiaatma

क्या है इस वीडियो में

इस वीडियो पर एक नाती अपने बूबू ने अपने प्यार की बात करता है। ये पूरी बात पहाड़ी स्टाइल में होती है। वो बताता है कि उसे एक लड़की से प्यार है। वो उस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश बताता है। देखे पूरा वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=hEpa5qwEVWw&t=182s

ADVERTISEMENTS Ad
To Top