Viral

विपश्यना पर गिरफ़्तारी की तलवार , हो सकते हैं बड़े खुलासे

Ad

नई दिल्ली : हरयाणा पुलिस डेरा सच्चा सौदा के राज उजागर करने में पूरी जी जान से लगी हुई है | लेकिन डेरे के सदस्य वह चाहे हनीप्रीत हो या विपश्यना लगातार पुलिस को गुमराह करने में लगे हुए हैं | जानकारों की माने तो हरयाण पुलिस विपश्यना को गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी कर चुकी है और उससे पूछताछ कर डेरे व राम रहीम के कई राज उजागर कर सकती है |
डेरा सच्चा की चेयरपर्सन विपश्यना की मुश्किलें लगातार बाद रही हैं जहाँ एक तरफ उसके सर पर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है वहीँ दूसरी तरफ उसे डेरा गैंग से जान का खतरा है | विपश्यना पर पुलिस को गुमराह करने और सही जानकारी न देना का आरोप है | एसआईटी की जांच में पता चला है की पंचकूला में हिंसा भड़काने में विपश्यना का बड़ा हाथ था |
25 अगस्त को रेप केस में फैसला आने से पहले हनीप्रीत ने 17 अगस्त को एक बैठक बुलाई थी. जिसमें डेरा सच्चा सौदा से जुड़े सभी बड़े चेहरे शामिल थे. पुलिस के मुताबिक इसी बैठक में पंचकूला हिंसा का खाका खींचा गया था | इस काम के लिए हनीप्रीत और आदित्य ने एक हफ्ते पहले पंचकुला की रेकी की थी |

ADVERTISEMENTS Ad

पंचकुला हिंसा से जुड़े सबूत हाथ न लगने की वजह से अब पुलिस विपश्यना इंसा को सरकारी गवाह बनाने पर विचार कर रही है| विपश्यना यदि सरकारी गवाह बनती है तो डेरा गैंग से उसे जान का खतरा रहेगा | विपश्यना के लिए एक तरफ कुआँ है तो दूसरी तरफ खाई है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की वह क्या करती है |

ADVERTISEMENTS Ad
To Top