Nainital-Haldwani News

विराट ने सेल्फी के लिए फैन से मांगा मोबाइल, कैंची धाम का ये वीडियो वायरल

Ad

नैनीताल: पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ बुधवार को घोड़ाखाल पहुंचे स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुवार को कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ फोटो भी खिंचाए। इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें फैंस ने विराट को घेरा हुआ है। विराट कोहली इस वीडियो में एक फैन से खुशी खुशी उसका मोबाइल मांगते भी दिख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ये वीडियो वायरल

Video Source – WhatsApp

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नीम करौली बाबा में गहरी आस्था, इस बात से हर कोई भली भांती परीचित है। माना ये भी जा रहा है कि जब विराट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, तभी अनुष्का ने नीम करौली बाबा से मन्नत मांगी थी। अब शानदार वापसी के बाद दोनों कैंची धाम पहुंचे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह फैंस उनके साथ एक फोटो क्लिक कराने को लेकर तरस रहे हैं। वहीं, विराट बड़े ही नरम तरह से फैंस के साथ पेश आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top