Sports News

नीम करौली बाबा के दर्शन के बाद विराट का एक और शतक,आर्शीवाद ने बदल दिया करियर

Ad

हल्द्वानी: विराट कोहली ने सफेद जर्सी में तीन साल बाद शतक जमाया है। आखिरी शतक साल 2019 में आया था। विराट ने अहमंदाबाद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का 28वां शतक जड़ा है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बल्ले से कुल 75 जमा चुके हैं। विराट कोहली ने 23 नवंबर 2019 में टेस्ट में आखिरी शतक लगाया था। कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में विराट के बल्ले से सेंचुरी निकली थी। अब 3 साल 3 महीने और 17 दिन के इंतजार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट में शतक लगाया है। विराट कोहली अपनी शतकीय पारी में केवल 5 चौके लगाए।

ADVERTISEMENTS Ad

विराट कोहली साल 2019 से शतक बार-बार चूक रहे थे। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी-20 शतक जड़ने के बाद विराट लय में लौट गए। उन्होंने फिर वनडे में भी शतक के सूखे को खत्म किया। एशिया कप के बाद से विराट कोहली ने तीन वनडे शतक जड़े तो वहीं पिछले 7 महीने में विराट कोहली पांच शतक जड़ चुके हैं।

विराट कोहली की वापसी का श्रेय पत्नि अनुष्का शर्मा ने नीम करौली बाबा को दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक के बाद अनुष्का शर्मा ने बाबा की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद विराट लय में लौटे और टी-20 विश्वकप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। विश्वकप के बाद विराट कोहली नीम करौली बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद से उन्होंने 4 शतक जड़े हैं। पिछले कुछ वक्त से विराट क्रिकेट से वक्त निकालकर तीर्थ स्थान पहुंच रहे थे। वह वृंदावन व उज्जैन स्थिन महाकाल के दर्शन करने भी पहुंचे थे। ऐसे में एक बार फिर विराट को क्रिकेट के मैदान में शतक जड़ा है जिसे फैंस आस्था से भी जोड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top