Uttarakhand News

असम में गढ़वाल राइफल के अरविंद सिंह नेगी का हुआ निधन, 6 महीने से परिवार को था इंतजार

Ad

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां तुंगनाथ घाटी के उषाडा गांव निवासी 5 गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान अरविंद सिंह नेगी का असम में निधन हो गया है। सेना द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले खेल के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उनको उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। कुछ दिनों से उनका उपचार चल रहा था मगर अरविंद नेगी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और उनकी मृत्यु हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:रस्सियों से बंधा मिला 11 वर्षीय लड़की का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

यह भी पढ़े:हरिद्वार से ऋषिकेश में भीषण हादसा, पेड़ से कार टकराई,दो की मौत तीन सीरियस

जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए 29 वर्षीय अरविंद सिंह नेगी इन दिनों असम के तामूलपुर में तैनात थे जहां 13 दिसंबर को खेलते समय उनके सर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल गुवाहाटी भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान शाम लगभग 5:00 बजे उनका दुखद निधन हो गया। उनकी शहादत की खबर सुनकर उनके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके बड़े भाई ने बताया कि अरविंद इसी वर्ष अप्रैल में छुट्टी लेकर घर आए थे और मई में ड्यूटी पर वापस लौटे थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को अकेला छोड़ कर चले गए हैं।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: गोली मारकर बाइक सवार युवक की हत्या,एक गम्भीर रूप से घायल,आधा दर्जन युवकों ने की फायरिंग

यह भी पढ़े:रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए, हल्द्वानी रोडवेज में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top