Uttarakhand News

हल्द्वानी का तापमान 40 डिग्री के करीब, उत्तराखंड में 16 जून से कम हो सकती है गर्मी

Ad

हल्द्वानी: गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। धूप और लू कम होने का नाम नहीं ले रही है। मॉनसून का इंतजार है। मगर अभी तक उसके कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हुई लेकिन तापमान फिर भी लगातार बढ़ रहा है। हल्द्वानी में तापमान 40 डिग्री के आसपास है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिन कुमाऊं मंडल के कई जिलों में दोपहर के बाद बादल छाए हुए थे। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश के बाद तापमान कुछ हल्का हुआ है। हल्द्वानी के तापमान की बात करें तो यह 0.2 डिग्री कम होकर 39.8 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि फिर भी उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक यही हाल है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि शनिवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश के कारण तापमान कम हो सकता है। कई प्रदेशों में मॉनसून आने से उत्तराखंड में 16 जून से गर्मी कम हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top