Election Talks

उत्तराखंड का अगला सीएम कौन… भाजपा दिग्गजों ने धामी की तरफ किया इशारा !

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं। उत्तराखंड में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचने में कामयाब रही है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से हार गए। खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी को जीत मिली है। मुख्यमंत्री रहते हुए पुष्कर सिंह धामी भाजपा की नैया पार लगाने में तो कामयाब हुए लेकिन खुद की सीट नहीं बचा सकें। उनकी हार के बाद समर्थक बेहद निराश हैं। ये इसलिए कि धामी राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे… इसका जवाब भाजपा आलाकमान को करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड भाजपा के दिग्गजों ने हालांकि धामी के नेतृत्व की तारीफ की है और उन्हें एक बार फिर मौका देने की ओर इशारा किया है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पूरे प्रदेश का दायित्व सीएम ने शानदार तरीके से निभाया है। इस वजह से वह अपनी सीट पर ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए। सीएम कौन होगा.. इस पर फैसला तो केंद्रीय नेतृत्व को करना है लेकिन उन्हें एक मौका मिल सकता है।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र के मार्गदर्शन में सीएम धामी ने हर उम्मीदों पर खरा उतर कर दिखाया है। भगत ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी ने एक नया इतिहास बनाया है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में कई ऐसी बाते हैं जो सकारामत्क दिखाई देती हैं और आलाकमान के सामने भी पहुंचाई जाएगी। अगर भाजपा धामी को मौका देती है तो उन्हें कहां से उपचुनाव लड़ाया जाएगा ये देखने वाली बात होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top