Sports News

ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर खलेगी पंत की कमी, कौन बनेगा टीम इंडिया का “ऋषभ” ?

Ad

नई दिल्ली: देवभूमि के लाल और भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद रिकवर हो रहे हैं। मगर वह कई महीनों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए केएस भरत और ईशान किशन में किसे जगह मिलती है, ये सवाल हर किसी के मन में है। अब भारतीय लेजेंड ने नाम सुझाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि पंत शानदार विकेटकीपिंग के अलावा आक्रामक टेस्ट बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारत के पास पंत की गैर मौजूदगी में भी एक परफेक्ट खिलाड़ी है और वो विराट या रोहित नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं। अश्विन ने सीरीज का आगाज होने से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अय्यर की तारीफ की है।

बता दें कि अय्यर चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
अश्वन ने कहा, “श्रेयस अय्यर पिछले कुछ सालों में ऋषभ पंत के साथ भारत के गो-टू टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं। यह उनकी कम तारीफ है। वह इस बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ हैं। वह पंत की गैरमौजूदगी में भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित होने जा रहे हैं।” 09 फरवरी से सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top