Viral

ऐसा क्या हुआ कि बागेश्वर धाम सरकार को माफी मांगनी पड़ गई?

Ad

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियां बंटोरते हैं। लेकिन इस बार उन्हें अपने एक बयान के लिए माफी तक मांगनी पड़ गई। दरअसल, उन्होंने हाल ही में साईं बाबा को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद बवाल मच गया तो उन्होंने सभी लोगों से माफी मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

साईं बाबा को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि सांई बाबा संत तो हो सकते हैं लेकिन उन्हें भगवान नहीं कहा जा सकता। दो दिन पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि, “हमारे धर्म में शंकराचार्य का सबसे बड़ा स्थान है। उन्होंने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है। इसके बाद से ही साईं बाबा के समस्त भक्त जनों में रोष पैदा हो गया था।

अब इसी क्रम में धीरेंद्र शास्त्री को माफी मांगनी पड़ी है। उन्होंने लिखा कि, ‘हमारे शंकराचार्य ने जो कहा वो हमने दोहराया कि साईं बाबा संत-फ़क़ीर हो सकते हैं और उनमें लोगों की निजी आस्था है। अगर कोई व्यक्ति किसी संत गुरु को भगवान मानता है, तो वह उसकी निजी आस्था है। हमारा इसमें कोई विरोध नहीं। हमारे किसी शब्द से किसी के हृदय को ठेंस पहुंची हो, तो उसका हमें दिल की गहराइयों से दुख है और खेद है।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top