Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज बस में महिला कंडक्टर के साथ मारपीट,यात्री से सिगरेट पीने से किया था मना

यात्रियों के लिए जरूरी खबर, हल्द्वानी बस स्टेशन के लिए पुलिस ने जारी किए नए नियम
Ad

रामनगर: रोडवेज बस में महिला कंडक्टर से मारपीट और चोरी का मामला सामने आया है। महिला कंडक्टर ने यात्री नहीं से सिगरेट नहीं पीने को कहा था। रोडवेज बसों में धूम्रपान करना निषेध है। यात्री को महिला कंडक्टर का विरोध करना पसंद नहीं आया और उसने चप्पल से वार किया। यही नहीं वह 700 रुपए लेकर भी भाग गया। यात्रियों व ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा भी किया था लेकिन वह पकड़ा नहीं गया हालांकि इस मामले की किसी भी तरह की शिकायत पुलिस के समक्ष नहीं पहुंची है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस मंगलवार को हरिद्वार से रामनगर जा रही थी। नगीना क्षेत्र में एक युवक बस में सिगरेट पीने लगा। बस में बैठे यात्रियों के आपत्ति करने पर महिला कंडक्टर ने युवक से सिगरेट नहीं पीने को कहा। इसके बाद भी युवक नहीं माना तो कंडक्टर ने उसको थप्पड़ मार दिया।

धामपुर क्षेत्र के हबीबवाला अड्डे पर बस के पहुंचने के बाद युवक ने उतरने के लिए बस रुकवा ली। बस रुकने के बाद महिला कंडक्टर के खिड़की खोलने के बाद युवक ने अपने पैर से चप्पल निकालकर मार दिया और हाथ से सात सौ रुपये छीनकर भाग गया। हालांकि युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top