Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पत्नी के फोटो को अश्लील बनाकर परीचितों को भेज रहा है व्यक्ति, केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: बदले की भावना में इंसान कुछ भी कर गुजरता है। वह यह नहीं सोचता कि इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और सौतन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडिता का कहना है कि उसके पति और सौतन ने उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की। दोनों उसकी फोटो को एडल्ट कर परिचितों को भेज रहे हैं। महिला का कहना है कि उनकी इस हरकत का जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। शिकायत लेकर महिला बनभूलपुरा थाने में पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित मायके में रह रही महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी के जन्म के बाद एक अनजान औरत बेटे के साथ उनके घर पर आए। वह अपने पति के साथ किराए पर रह रही थी। महिला पति की पूर्व पत्नी बताकर विवाद करने लगी। महिला ने पीडि़ता व उसकी बेटी को जान से मारने की कोशिश भी की। पति ने उसे जानकारी दी कि यह उसकी पूर्व पत्नी है और अब उसे तलाक दे दिया है।

दोनों के बीच अब कोई रिश्ता नहीं है लेकिन इसके बाद भी पति सौतन के संपर्क में है। दोनों अश्लील मैसेज बनाकर भेज रहे हैं। पति की तरफ से उसे कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। एसआई कुसुम रावत मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में पुलिस ने सौतन और उसके पति के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: इन दो जगहों पर बनेंगे नए विश्वविद्यालय, उत्तराखंड कैबिनेट ने दी मंजूरी

यह भी पढ़ें: TV9 भारतवर्ष की जीत में चमके मधुर और संत प्रसाद, न्यूज 18 का 3-0 से किया क्लीन स्वीप

यह भी पढ़ें: SSP प्रीति प्रियदर्शिनी का नया आइडिया कराएगा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की दोस्ती

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज 90 करोड़ की वसूली तीन हज़ार कर्मचारियों से करेगा,सामने आई अहम जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top