Viral

अंतिम संस्कार से ठीक पहले होश में आई महिला, ये खबर पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे

Ad

नई दिल्ली: मौत होने के बाद अगर कोई व्यक्ति जिंदा हो जाए तो हैरान होना लाजमी है। मगर यह मामला लापरवाही से जुड़ा है या फिर चमत्कार है, कहना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई और जब डॉक्टरों के कहने के बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने लगे तो महिला होश में आ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव के कन्हैया की 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी तबीयत खराब होने के बाद एक डॉक्टर के यहां ले जाया गया। बाद में उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद शुक्रवार की सुबह मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पूरे घर परिवार में दुखद समाचार फैल गया और सब लोग रोने लगे।

जिस जिस रिश्तेदार को सूचना मिली सब लोग आते गए। शव के दाह संस्कार की तैयारी भी पूरी कर ली गई। लोग शव के गांव पहुंचने का इंतजार करने लगे। मगर तब ही शव को घर लेकर आते समय चौरी चौरा के पास महिला जिंदा हो गई। महिला ने होश में आने के साथ ही लोगों से बात करना शुरू कर दिया। इसके बाद परिजन एक चिकित्सक के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि महिला बिल्कुल ठीक है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top