Nainital-Haldwani News

गज़ब का साहस, रामनगर में मां ने बाघ का मुकाबला कर बचाई अपनी और बेटे की जान…

Source - Jagran
Ad

रामनगर: मां और बेटे के बीच का रिश्ता कितना अटूट होता है, यह तो जगजाहिर है। इसकी एक और मिसाल पहाड़ में देखने को मिली है। रामनगर में अपने बच्चे के साथ जंगल क्षेत्र में गई महिला पर बाघ ने हमला किया तो महिला ने खुद को और बच्चे को बचाने के लिए पूरी जान लगा दी और आखिरकार बाघ वहां से भाग निकला।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोटा रेंज से यह मामला सामने आया है जहां मवेशी चराने गई महिला पर एक बाघ ने हमला कर दिया। उसके साथ उसका बच्चा भी था। लेतिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बाघ का डटकर मुकाबला किया। जिसकी वजह से महिला की जांघ व कमर में घाव हुआ है। उसका इलाज संयुक्त अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोटा रेंजर रमेश ध्यानी महिला को संयुक्त अस्पताल लेकर आए थे। अब महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रेंजर ध्यानी ने जानकारी दी और बताया कि बाघ ने ही महिला पर हमला किया है। जिसके बाद वन विभाग ने जंगल में गश्ती बढ़ा दी है। आपको बता दें कि वन्य जीव और मानव के बीच में संघर्ष बढ़ गया है। बीते दिनों नेशनल हाईवे पर अमरोहा के पर्यटक को बाघ ने अपना निवाला बनाया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top