Uttarakhand News

दुनिया के 5वें सबसे बड़े रोपवे का निर्माण उत्तराखंड में होगा,300 करोड़ का होगा खर्चा

Ad

देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज लगातार उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ाने हेतु मंथन कर रहे हैं। बैठकों का दौर जारी है और अपनी योजनाओं को केंद्रीय मंत्री के सामने पेश कर चुके है। उनका मानना है कि राज्य को आगे बढ़ने के लिए युवाओं की जरूरत हैं। उनके माध्यम से उतराखंड अपने आप को सैलानियों के सामने क्रिएटिव ढंग से पेश कर सकता है। राज्य की सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: अब हॉटस्टार/नेटफ्लिक्स पर भी फिल्टर हो कर आएगा कंटेंट, केंद्र सरकार का ओटीटी पर शिकंजा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बिना मास्क के बाजार निकले तो 200 का चालान और होगा कोरोना टेस्ट

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि दून से मसूरी के लिए 300 करोड़ में पीपीपी मोड पर रोपवे का निर्माण किया जाएगा। यह विश्व के सबसे लंबे पांच रोपवे में से एक होगा। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाभारत सर्किट, रामायण सर्किट, सीता माता सर्किट बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार प्लान बना रही है। महाराज ने कहा कि प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म के साथ हरसंभव प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लगातार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ मिल रहा है। लॉकडाउन में वापस लौटे लोग जो उत्तराखंड में रहकर काम करना चाहते हैं वह टूरिज्म के फील्ड से जुड सकते हैं।

चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के लिए देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का गठन किया गया। इससे आने वाले समय में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के अंतर्गत व्यवसाय करने वालों के लिए ऋण की व्यवस्था को पहले से आसान बना दिया गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का जीर्णोद्वार कर हैरिटेज टूरिस्ट डेस्टीनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। टिहरी झील को वाटर स्पोर्ट्स डेस्टीनेशन के रूप में तैयार करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: सल्ट के विधायक की कोरोना से मौत, कुछ दिन पहले ही हुआ था पत्नी का निधन

यह भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा आराम, लालकुआं और काठगोदाम स्टेशन में लेग मसाज की सुविधा शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top