World News

कोरोना से देश की डूबते अर्थव्यवस्था से चिंतित जर्मनी के वित्त मंत्री ने की खुदकुशी

Ad

नई दिल्ली:जर्मनी के हेसे राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शाफर ने कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान से चिंतित होकर खुदकुशी कर ली। वह इस बात से अंदर ही अंदर घुट रहे थे कि कोरोना से देश की अर्थव्यवस्था को जो नुकसान हो रहा है, उससे कैसे निपटा जाएगा। राज्य के प्रीमियर वोल्कर ने रविवार को उनकी मौत की सूचना दी। शाफर (54) को शनिवार को रेलवे ट्रैक के नजदीक मृत पाया गया था। माना जा रहा है कि उन्होंने खुदकुशी कर ली। प्रीमियर वोल्कर अपने कैबिनेट सहयोगी की मौत से बेहद दुखी हैं।  शाफर वोल्कर के 10 साल से वित्तीय सहयोगी थे। वह कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान से लड़ने के लिए दिनरात काम कर रहे थे और कंपनियों और कामगारों की मदद कर रहे थे। माना जा रहा था कि वोल्कर के बाद शाफर ही अगले प्रीमियर होते। वोल्कर की तरह शाफर भी चांसलर ऐंगला मर्केल की सेंटर राइट सीडीयू पार्टी के सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top