Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पहला केस सामने आया

Ad

देहरादून:उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का मामला सामने आया है। अमेरिका से लौटे युवक में एक्सीबी 1.5 वेरिएंट की पुष्टि हुई है। देश में अब इस वेरिएंट के कुल मामले की संख्या 8 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण की दैनिक दर 0.20 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून सुभाष नगर में रहने युवक के परिवार के भी सैंपल लिए जाएंगे। वह 27 दिसंबर की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और फिर वहां से अपनी कार से देहरादून आए। उन्हें कोई लक्ष्यण नहीं था। वहीं 30 दिसंबर को छात्र का सैंपल लिया गया था। वहीं सोमवार को नए वेरिएंट की पुष्टि हुई। देहरादून पहुंचने के बाद वह अपने माता-पिता के संपर्क में आए थे। युवक ने दोनों वैक्सीन लगाई है और होम क्वारंटाइन में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top