Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, दो दिन का येलो अलर्ट जारी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। 17 सितंबर को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया था। शनिवार को कई पर्वतीय मार्गो पर भूस्खलन हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

18 और 21 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बौछार की संभावनाएं हैं। संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्गों में अवरोध पैदा हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावनाएं हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वह नालों के समीप ना जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top